एस.डी. न्यूज़ एजेंसी

SD NEWS AGENCY (SDNA) {A part of LVGC – Luniya Vinayak Group of Compnies)

एस.डी. न्यूज़ एजेंसी

SD NEWS AGENCY (SDNA) {A part of LVGC – Luniya Vinayak Group of Compnies)

HaryanaNorth Zone STATES

डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को ₹2.82 लाख के सम्मान, भिवानी गौरव पुरस्कार–2026 से अलंकृत

नारायणी देवी भग्गनका ओजस्विनी सम्मान भी प्रदान किया गया; साहित्य, पत्रकारिता एवं सामाजिक चिंतन में योगदान को मिली विशिष्ट पहचान

नई दिल्ली/हिसार/भिवानी/सिवानी मंडी, 15 नवंबर। साहित्य, पत्रकारिता एवं सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हरियाणा की साहित्यकार एवं स्तंभकार डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को भिवानी गौरव पुरस्कार–2026 से सम्मानित किया गया। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 स्थित होटल क्राउन प्लाजा में आयोजित समारोह में उन्हें ₹2,51,000 की आजीवन गौरव सदस्यता तथा ₹31,000 का भिवानी गौरव साहित्य पुरस्कार प्रदान किया गया। इस प्रकार उन्हें कुल ₹2,82,000 की सम्मान राशि से अलंकृत किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें प्रतिष्ठित नारायणी देवी भग्गनका ओजस्विनी सम्मान भी प्रदान किया गया।

साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान का सम्मान

राजनीति विज्ञान में पीएच.डी. डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ कवयित्री, साहित्यकार, स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार एवं सामाजिक चिंतक हैं। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सक्रिय लेखन करते हुए उनके हजारों संपादकीय, लेख एवं विचार-आलेख प्रकाशित हो चुके हैं। उनके लेखन के प्रमुख विषय महिला सशक्तिकरण, स्त्री-अस्मिता, शिक्षा, ग्रामीण विकास, लोकतांत्रिक मूल्य और समसामयिक सामाजिक सरोकार हैं।

📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!

देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।

📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।

👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें

SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।

14 पुस्तकों से समृद्ध साहित्यिक यात्रा

डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ की 12 व्यक्तिगत तथा दो संपादित पुस्तकें प्रकाशित हैं। उनकी प्रमुख कृतियों में ‘दीमक लगे गुलाब’, ‘चूल्हे से चाँद तक’, ‘मौन की मुस्कान’, ‘खिड़की से झाँकती ज़िंदगी’, ‘परियों से संवाद’, ‘बच्चों की दुनिया’, ‘समय की रेत पर’, ‘निर्भयें’, ‘Fearless’ और ‘आँचल की चुप्पी’ शामिल हैं। हरियाणवी भाषा एवं लोकसाहित्य के संरक्षण के लिए भी वे निरंतर सक्रिय हैं। ‘म्हारी माट्टी, म्हारे आखर’ का संकलन एवं संपादन उनके इस योगदान को रेखांकित करता है।

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

उन्हें पूर्व में नारी रत्न पुरस्कार, विश्व हिंदी साहित्य रत्न पुरस्कार, सुपर वुमन अवार्ड, ग्लोबल सुपर वुमन अवार्ड, महिला रत्न सम्मान, नागरिक पत्रकारिता नारद पुरस्कार तथा साहित्यांचल राष्ट्रीय पुरस्कार सहित अनेक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें यूनाइटेड किंगडम, फिलीपींस एवं बांग्लादेश से अंतरराष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट उपाधियाँ भी प्राप्त हुई हैं।

सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और जीवनसाथी को

अपनी इस उपलब्धि पर डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार के सभी सदस्यों तथा जीवनसाथी डॉ. सत्यवान सौरभ को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता के संस्कार, परिवार का स्नेह, सहयोग और जीवनसाथी का निरंतर प्रोत्साहन उनकी साहित्यिक एवं रचनात्मक यात्रा की सबसे बड़ी ताकत रहे हैं। डॉ. सत्यवान सौरभ ने प्रत्येक परिस्थिति में उनके लेखन, साहित्यिक गतिविधियों और वैचारिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के विश्वास, त्याग, सहयोग और प्रेरणा का प्रतिफल है, जो हर कदम पर उनके साथ खड़े रहे।

भिवानी परिवार मैत्री संघ के प्रति जताया आभार

इस उपलब्धि पर डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ ने भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष श्री राजेश चेतन, संयोजक श्री प्रमोद शर्मा तथा संघ के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों और पूरे भिवानी परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने निर्णायक मंडल एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का भी धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि भिवानी की माटी, यहाँ के संस्कार और साहित्यिक परिवार का स्नेह उनकी सबसे बड़ी पूँजी है। यह सम्मान उनकी साहित्यिक यात्रा को नई ऊर्जा और समाज के प्रति अपनी रचनात्मक जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण से निभाने की प्रेरणा देगा।

डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ की इस उपलब्धि को भिवानी, सिवानी मंडी और हिसार सहित पूरे हरियाणा के साहित्यिक जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

  (डॉ. प्रियंका सौरभ, पीएचडी (राजनीति विज्ञान), कवयित्री एवं सामाजिक चिंतक हैं।)