एस.डी. न्यूज़ एजेंसी

SD NEWS AGENCY (SDNA) {A part of LVGC – Luniya Vinayak Group of Compnies)

एस.डी. न्यूज़ एजेंसी

SD NEWS AGENCY (SDNA) {A part of LVGC – Luniya Vinayak Group of Compnies)

Central Zone STATESMadhya Pradesh

गांधी विचारों की प्रासंगिकता हर दौर में बनी रहेगी : अवनीश भार्गव

महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर उज्जैन में क्विज प्रतियोगिता, विजेताओं सहित 51 प्रतिभागियों को मिले पुरस्कार

(SDNA) उज्जैन। महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर शहर जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल, उज्जैन द्वारा ग्राम सूरासा स्थित श्री गुरु सांदीपनि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, आगर रोड पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अवनीश भार्गव ने कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा को समाप्त नहीं किया जा सकता। उनके अनुसार सत्य और अहिंसा पर आधारित गांधी के विचार अलग-अलग दौर में भी लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही 51 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और उनके योगदान से परिचित कराना रहा।

📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!

देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।

📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।

👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें

SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठजनों एवं शिक्षाविदों का भी सम्मान किया गया। इनमें डॉ. चंद्रेश अरेकर, ग्रुप डायरेक्टर आशुतोष मीणा, प्रो. हितेश पांडे, प्रो. संदीप जोशी, डॉ. गीता तोमर और डॉ. कल्पना मिमरोट सहित अन्य शामिल रहे।

ये रहे प्रमुख अतिथि

पुरस्कार वितरण समारोह में मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव ने की। विशेष अतिथियों में श्री गुरु सांदीपनि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अनंत नारायण मीणा, जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश परमार, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश भाटी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री चेतन यादव, प्रदेश सेवादल उपाध्यक्ष अरुण रोचवानी तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ. चैनसिंह चौधरी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर रेणुका गांधी, शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जाट, शहर महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सीमा पटेल, यंग ब्रिगेड सेवादल अध्यक्ष डॉ. विजय बोडाना, यंग ब्रिगेड सेवादल शहर अध्यक्ष मयंक सिंह राजपूत, महिला सेवादल की रोशनी नामदेव तथा प्रदेश सेवादल सचिव अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सुरेंद्र यादव, श्यामू बहन चौहान, लीला बाई चौहान, राजेंद्र चंदेल, निलेश शर्मा, रईस मंसूरी, दीपक यादव, शेर खान, हुकुम सिंह आंजना, सोहेल खान, कुलदीप सुरावत, मुकुल घुरैया और महेंद्र चौधरी सहित अन्य लोग भी शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन हितेश पांडे ने किया। सफल आयोजन के लिए सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ. चैनसिंह चौधरी ने व्यक्त किया। आयोजन संबंधी जानकारी मीडिया प्रभारी हेमंत कोली ने दी।