एस.डी. न्यूज़ एजेंसी

SD NEWS AGENCY (SDNA) {A part of LVGC – Luniya Vinayak Group of Compnies)

एस.डी. न्यूज़ एजेंसी

SD NEWS AGENCY (SDNA) {A part of LVGC – Luniya Vinayak Group of Compnies)

Breaking news

गुरु रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएगी समरसता संकल्प यात्रा, शिवपुरी से होगा शुभारंभ

27 नवंबर को राजेश्वरी मंदिर से निकलेगी यात्रा; प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा ने कहा—सामाजिक समानता, खाद्य सुरक्षा और गरीब कल्याण के प्रयासों में झलकती है संत रविदास जी की परिकल्पना

(SDNA) विशेष समाचार

शिवपुरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सामाजिक समरसता, समानता और सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा समरसता संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा का शुभारंभ 27 नवंबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे शिवपुरी के राजेश्वरी मंदिर से होगा। आयोजन की तैयारियों एवं यात्रा की रूपरेखा को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा ने संत रविदास जी के विचारों को वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक परिवेश में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए कहा कि गुरु रविदास महाराज ने ऐसे आदर्श समाज की कल्पना की थी, जहां ऊंच-नीच और भेदभाव के लिए कोई स्थान न हो तथा प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, भोजन और समान अवसर प्राप्त हों।

📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!

देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।

📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।

👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें

SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।

उन्होंने संत रविदास जी की अमर वाणी—

“ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न।
छोट-बड़ो सब सम बसै, रविदास रहे प्रसन्न॥”

का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पंक्तियों में समतामूलक और कल्याणकारी व्यवस्था का व्यापक संदेश समाहित है। यह केवल आध्यात्मिक विचार नहीं, बल्कि एक ऐसे समाज की परिकल्पना है, जिसमें हर व्यक्ति की गरिमा और आवश्यकताओं का सम्मान हो।

धैर्यवर्धन शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं और नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब कल्याण, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास गुरु रविदास जी के विचारों की भावना को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का संकल्प सामाजिक एकता और समावेशी विकास का आधार है।

शिवपुरी से शुरू होगी यात्रा की शुरुआत

प्रेस वार्ता में बताया गया कि समरसता संकल्प यात्रा के संयोजक भाजपा प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर तथा सह-संयोजक भाजपा जिला महामंत्री श्री योगेंद्र रघुवंशी हैं। यात्रा का शुभारंभ शिवपुरी जिले से किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जसवंत जाटव सहित यात्रा संयोजक लोकेन्द्र पाराशर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश बनेगी यात्रा

प्रदेश प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य संत रविदास महाराज के मानवतावादी दर्शन, सामाजिक सद्भाव, समानता और सर्वकल्याण के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। उनके विचार आज भी समाज को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी सम्मान, भाईचारे और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने सामाजिक संगठनों, समाज के सभी वर्गों और नागरिकों से समरसता संकल्प यात्रा में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि संत रविदास जी के आदर्शों को केवल स्मरण करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार और सामाजिक जीवन में अपनाना भी आवश्यक है।

 
 
 

Leave a Reply