एस.डी. न्यूज़ एजेंसी

SD NEWS AGENCY (SDNA) {A part of LVGC – Luniya Vinayak Group of Compnies)

एस.डी. न्यूज़ एजेंसी

SD NEWS AGENCY (SDNA) {A part of LVGC – Luniya Vinayak Group of Compnies)

Central Zone STATESMadhya Pradesh

स्वतंत्रता सेनानी रखबचंद्र बाबेल की जन्मशताब्दी पर छह हस्तियों का होगा सम्मान, इंदौर में सजेगा गौरव और स्मृतियों का मंच

22 नवंबर को आयोजित होगा विशेष समारोह; महापौर पुष्यमित्र भार्गव रहेंगे मुख्य अतिथि, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल करेंगे अध्यक्षता

(SDNA) विशेष समाचार

इंदौर। देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रखबचंद्रजी बाबेल की जन्मशताब्दी के अवसर पर इंदौर में श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। 22 नवंबर 2026 को होने वाले इस आयोजन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबेल के संघर्षपूर्ण जीवन, त्याग, बलिदान और राष्ट्रसेवा के योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली छह विभूतियों को ‘सेनानी रखबचंद्र बाबेल सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।

सेनानी परिवार के राजेंद्र बाबेल, जितेंद्र बाबेल तथा उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मदन परमालिया ने बताया कि स्वर्गीय बाबेल की 100वीं जन्मजयंती परिवार, शुभचिंतकों और समाज के लिए गौरवपूर्ण अवसर है। उनका जीवन स्वतंत्रता आंदोलन की उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करता है, जिसने देश की आजादी के लिए त्याग, संघर्ष और समर्पण का मार्ग चुना। राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति एवं सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा देता रहेगा।

📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!

देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।

📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।

👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें

SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।

इन छह विभूतियों को मिलेगा सम्मान

जन्मशताब्दी समारोह में वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बसंतीलाल पांडे, समाजसेविका श्रीमती अर्चना जायसवाल, सेवा एवं समर्पण के क्षेत्र में योगदान देने वाली श्रीमती इंदु जैन, उत्तराधिकारी अनिल आजाद, श्रीमती इंदिरा चौधरी तथा कमलेश अग्रवाल को ‘सेनानी रखबचंद्र बाबेल सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।

दिग्गज जनप्रतिनिधियों की रहेगी उपस्थिति

समारोह के मुख्य अतिथि इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव होंगे। विशेष अतिथि के रूप में कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल करेंगे।

यहां होगा आयोजन

जन्मशताब्दी समारोह रविवार, 22 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे नंदनवन रिजॉर्ट, अन्नपूर्णा तालाब के समीप, अन्नपूर्णा रोड, इंदौर में आयोजित होगा।

यह आयोजन केवल एक स्वतंत्रता सेनानी की जन्मशताब्दी का उत्सव नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली पीढ़ी के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों के सम्मान का भी महत्वपूर्ण अवसर होगा।

 
 
 

Leave a Reply