एस.डी. न्यूज़ एजेंसी

SD NEWS AGENCY (SDNA) {A part of LVGC – Luniya Vinayak Group of Compnies)

एस.डी. न्यूज़ एजेंसी

SD NEWS AGENCY (SDNA) {A part of LVGC – Luniya Vinayak Group of Compnies)

Central Zone STATESMadhya Pradesh

उज्जैन के लघुकथाकार सन्तोष सुपेकर को प्रथम ‘सतीश राठी स्मृति सम्मान’, साहित्यिक योगदान का हुआ सम्मान

नौवें अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन में मिला गौरव; अभिनंदन पत्र, शॉल और नकद राशि देकर किया सम्मानित, लघुकथा के तत्वों पर दिया विशेष व्याख्यान

(SDNA) उज्जैन। साहित्य की दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले उज्जैन के लघुकथाकार सन्तोष सुपेकर को उनके साहित्यिक योगदान के लिए प्रथम ‘सतीश राठी स्मृति सम्मान’ से अलंकृत किया गया। इंदौर स्थित मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति के सभागार में क्षितिज संस्था द्वारा आयोजित नौवें अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश के निदेशक विकास दवे, राजस्थान के वरिष्ठ लघुकथाकार भगीरथ, क्षितिज संस्था के अध्यक्ष नन्दकिशोर बर्वे तथा अदिति सिंह भदौरिया ने सुपेकर को अभिनंदन पत्र, शॉल एवं नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मेलन में सम्मान प्राप्त करने के साथ ही सन्तोष सुपेकर ने लघुकथा विधा के विभिन्न पहलुओं और उसकी रचनात्मक विशेषताओं पर अपना व्याख्यान भी प्रस्तुत किया। उन्होंने लघुकथा के तत्वों को लेकर साहित्यकारों के बीच विचार साझा किए।

📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!

देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।

📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।

👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें

SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।

इस आयोजन ने लघुकथा साहित्य से जुड़े रचनाकारों को संवाद, चिंतन और सृजनात्मक अनुभवों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। उज्जैन के साहित्यिक जगत के लिए भी यह उपलब्धि गौरव का विषय है।

उक्त जानकारी मध्यप्रदेश लेखक संघ की उज्जैन इकाई के सचिव डॉ. हरीशकुमार सिंह ने दी।