
(SDNA) उज्जैन। धर्मनगरी उज्जैन में दशहरा पर्व के अवसर पर नए शहर में निकलने वाली बाबा महाकाल की पारंपरिक सवारी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुई। सवारी के उज्जैन फ्रीगंज पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ बाबा महाकाल का स्वागत कर अपनी आस्था प्रकट की।
इस अवसर पर जय महाकाल ठेकेदार एवं मजदूर यूनियन संघ की ओर से विशेष स्वागत मंच सजाया गया। बाबा महाकाल की सवारी के आगमन पर पुष्पवर्षा कर भव्य अभिनंदन किया गया। ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के समक्ष शीश नवाकर सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।
स्वागत कार्यक्रम में संघ के लालचंद जाटवा, राजू योगी, यशवंत केथवास, पंकज तोमर, उत्तम मेश्राम, नानूराम, छोटेलाल एवं करण मेहर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!
देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।
📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।
👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें
SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। बाबा महाकाल के प्रति अटूट आस्था और भक्तिमय वातावरण ने इस आयोजन को विशेष बना दिया।



