बाढ़ में डूबा बिहार, दीयों पर सियासत! तेजस्वी का ‘100 करोड़’ वाला वार, सरकार से पूछा- राहत जरूरी या जश्न?
पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर गरमाई राजनीति; बाढ़ प्रभावितों की मदद को लेकर विपक्ष ने उठाए सवालपटना।(सद्वार्ता) बिहार में बाढ़ का पानी उतरने का नाम नहीं ले रहा और इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि दीये जलाने पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य के लाखों लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं, तब सरकारी प्राथमिकता क्या होनी चाहिए।तेजस्वी यादव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के सामने भोजन और स्वच्छ पानी जैसी बुनियादी जरूरतों का संकट है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहत एवं बचाव कार्यों पर पर्याप्त ध्यान देने के बजाय सरकारी तंत्र और स्कूलों को दीप प्रज्वल...

