भूमि अधिग्रहण पर किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसानों की जमीन की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध, कृषि को आय के नए साधनों से जोड़ने पर जोर
जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार खेती और किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से अपनी जमीन सुरक्षित रखने की अपील करते हुए कहा कि भूमि हमारी माता है और यही हमारे उदर-पोषण का आधार है।
मुख्यमंत्री मंगलवार को मंत्रालय से भोपाल की करोंद कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण किए जाने की स्थिति में किसानों को एक-दो नहीं, बल्कि चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।
डॉ. यादव ने कहा कि किसानों के खेत सरकार के लिए देवस्थल के समान हैं और उनका एक-एक दाना प्रदेश के लिए प्रसाद के समान है। किसानों के पसीने की ह...


