Central Zone STATES, Delhi (National Capital Territory), Madhya Pradesh, Natioanal, Union Territories
गणेश चतुर्थी पर गण सेना के सदस्यता महाभियान का शुभारंभ, डॉ. विनायक लूनिया ने लॉन्च की आधिकारिक वेबसाइट
शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के उद्देश्य से निर्वाह फाउंडेशन की नई शाखा गण सेना का विधिवत शुभारंभ
इंदौर। (SDNA) गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर निर्वाह फाउंडेशन की नई शाखा ‘गण सेना’ के सदस्यता महाभियान का शुभारंभ किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनायक लूनिया ने गण सेना की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करते हुए संगठन के उद्देश्यों, सदस्यता अभियान और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।
डॉ. विनायक लूनिया ने बताया कि गण सेना एक सनातनी संगठन के रूप में कार्य करेगी। संगठन को भगवान गणेश एवं गणपति की सेना के स्वरूप में पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसका प्रमुख उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सुधार एवं सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाना है।
मात्र 11 रुपये रखी गई सदस्यता शुल्क
गण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनायक लूनिया ने बताया कि संगठन की ...







