
लसूड़िया क्षेत्र की अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग में देर रात हुआ विवाद; पुलिस के पहुंचते ही मौके से भागे युवक
(SDNA) इंदौर। शहर के लसूड़िया क्षेत्र में सोमवार देर रात एक कैफे में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग में दो गुटों के युवक आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के युवक बिल्डिंग से बाहर पार्किंग में पहुंचे, जहां उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले।
घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही युवक वहां से फरार हो गए। विवाद की वजह और घटना में शामिल युवकों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।



