
मुख्यमंत्री के आने तक अन्न-जल त्यागने का लिया था प्रण; पानीपत में डॉ. राजेश महाराज से मुलाकात कर सैनी ने कराया पारणा
(SDNA) पानीपत। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार देर रात करीब 12 बजे पानीपत की गांधी मंडी स्थित एसएस जैन सभा के जैन स्थानक पहुंचे। यहां उन्होंने जैन मुनि डॉ. राजेश महाराज से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के पहुंचने के साथ ही मुनि का संकल्प पूरा हुआ, जिसके बाद उनके पारणे का मार्ग प्रशस्त हुआ।
डॉ. राजेश महाराज ने संकल्प लिया था कि जब तक मुख्यमंत्री स्वयं उनसे मिलने नहीं आएंगे, तब तक वे अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन में देरी के कारण वे पिछले चार दिनों से प्रतीक्षा कर रहे थे।
कार्यक्रम रद्द होने के बाद भी जारी रखा उपवास
एसएस जैन सभा के अनुसार, मुनि ने 8 अक्टूबर को अभिग्रह लिया था और 9 अक्टूबर को संकल्प पूरा होने पर पारणा निर्धारित था। मुख्यमंत्री का अभिग्रह महोत्सव में आने का कार्यक्रम अंतिम समय में रद्द हो गया, जिसके बाद मुनि ने अपना उपवास जारी रखने का निर्णय लिया।
📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!
देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।
📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।
👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें
SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।
इसके बाद जैन समाज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गांधी मंडी स्थित जैन स्थानक आने का आग्रह किया था। सोमवार देर रात मुख्यमंत्री के पहुंचने से मुनि की प्रतीक्षा समाप्त हुई और उनका अभिग्रह पूरा हुआ।
27 वर्ष की उम्र में ली थी दीक्षा
52 वर्षीय डॉ. राजेश महाराज ने 27 वर्ष की उम्र में जैन दीक्षा ग्रहण की थी। उनके अनुसार, वे पिछले करीब 20 वर्षों में लगभग 2,500 अभिग्रह पूरे कर चुके हैं। जैन परंपरा में किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति के लिए निर्धारित नियमों और तपस्या के साथ लिया गया संकल्प अभिग्रह कहलाता है।
कला और नशामुक्ति अभियान में भी योगदान
एसएस जैन सभा से जुड़े मुनीष जैन के अनुसार, डॉ. राजेश महाराज पांच विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। वे अब तक 3,500 से अधिक पेंटिंग और ड्राइंग तैयार कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त, पानीपत में 20,870 लोगों से नशामुक्ति के संकल्प पत्र भरवाने की जानकारी भी दी गई है।
मुख्यमंत्री की देर रात हुई इस मुलाकात ने जैन समाज के बीच विशेष चर्चा बटोरी। मुनि के संकल्प, तपस्या और प्रतीक्षा ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ दृढ़ इच्छाशक्ति का संदेश भी दिया।



