
शहीद पार्क शाखा अब ए.के. बिल्डिंग चौराहे पर नए भवन से देगी सेवाएं, ग्राहकों को मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं
(SDNA) उज्जैन। शहर में पिछले 48 वर्षों से ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रही मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की फ्रीगंज शाखा अब नए भवन में संचालित होगी। शहीद पार्क स्थित पुरानी शाखा को ए.के. बिल्डिंग चौराहे पर स्थानांतरित किया जा रहा है। नई शाखा का शुभारंभ गुरुवार सुबह 10 बजे बैंक के प्रबंध संचालक द्वारा विधिवत किया जाएगा।
आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर ग्राहक सेवा पर जोर
अपेक्स बैंक की यह शाखा लंबे समय से उज्जैन के ग्राहकों का विश्वास बनाए हुए है। बैंक के माध्यम से ग्राहकों को जमा योजनाओं, ऋण सुविधाओं, लॉकर, इंटरनेट बैंकिंग सहित आधुनिक बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल रहा है। नए भवन में शाखा के संचालन से ग्राहकों को बेहतर वातावरण और सुविधाजनक बैंकिंग अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।
शुभारंभ समारोह में गणमान्य अतिथि होंगे शामिल
शाखा प्रबंधन के अनुसार, शुभारंभ समारोह में उज्जैन शहर के गणमान्य नागरिक, बैंक के सम्मानित ग्राहक और सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर अतिथियों एवं ग्राहकों का सम्मान भी किया जाएगा।
📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!
देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।
📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।
👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें
SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।
बैंक प्रबंधन ने सभी ग्राहकों और आमंत्रित अतिथियों से समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।



