Friday, October 30

भूटान की वादियों में जैन सोशल ग्रुप मेन ने बिखेरे दोस्ती के रंग, 53 सदस्यों की यात्रा बनी यादगार

प्राकृतिक सौंदर्य, आपसी स्नेह और सौहार्द के बीच संपन्न हुआ सफर; पारो, पुनाखा और थिम्पू की यादें सदस्यों के दिलों में रहेंगी जीवंत

उज्जैन। खूबसूरत पहाड़ियां, मनमोहक प्राकृतिक नजारे और अपनों के साथ बिताए खुशनुमा पल—इन्हीं यादों के साथ जैन सोशल ग्रुप मेन की 53 सदस्यीय भूटान यात्रा संपन्न हुई। पारो, पुनाखा और थिम्पू की वादियों में सदस्यों ने पर्यटन के साथ आपसी प्रेम, मित्रता और आत्मीयता का अनूठा अनुभव साझा किया।

इस यात्रा को सफल, व्यवस्थित और यादगार बनाने में ग्रुप अध्यक्ष प्रदीप गादिया के साथ विपिन शाह, राजेंद्र सिरोलिया, संजय मेहता और नीलेश शाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यात्रा प्रबंधन में नीलेश मेहता के सहयोग की भी सदस्यों ने विशेष सराहना की। ठहरने, भोजन और भ्रमण की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए सभी ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!

देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।

📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।

👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें

SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।

यात्रा में अरविंद गादिया, कमल बाफना, हुकम बाफना, दिनेश जैन, नीलम सेलवरिया, अरविंद जैन, वीरबाला छाजेड़ और रचना जैन सहित कुल 53 सदस्य शामिल हुए। सभी ने एक साथ बिताए समय को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि यात्रा भले ही पूरी हो गई हो, लेकिन यहां बनी यादें और मजबूत हुए आत्मीय संबंध लंबे समय तक साथ रहेंगे।

यात्रा के समापन पर सदस्यों ने आपसी प्रेम, मित्रता और सौहार्द को सदैव बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही, जाने-अनजाने में हुई किसी भी भूल के लिए एक-दूसरे से क्षमायाचना करते हुए भविष्य में भी ऐसी आनंददायक यात्राओं का हिस्सा बनने की कामना की।