Friday, October 30

शरद पूर्णिमा पर 25 अक्टूबर को इंदिरा नगर में लगेगा दमा रोगियों का चिकित्सा शिविर

औषधियुक्त खीर वितरण और कर्णवेधन चिकित्सा से होगा उपचार, देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचते हैं मरीज

उज्जैन। शरद पूर्णिमा के अवसर पर इंदिरा नगर में दमा रोगियों के लिए पारंपरिक चिकित्सा शिविर का आयोजन 25 अक्टूबर को किया जाएगा। इंदिरा नगर सहयोगी मित्र मंडल एवं डॉ. प्रकाश जोशी के सौजन्य से आयोजित यह शिविर शाम 6 बजे से इंदिरा नगर स्थित एलआईजी द्वितीय, टेम्पो चौराहे के पास आयोजित होगा।

शिविर संयोजक डॉ. प्रकाश जोशी के अनुसार, इस आयोजन में निर्धारित पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के तहत प्रातःकाल औषधियुक्त खीर का वितरण किया जाएगा। इसके लिए रोगियों को रातभर शिविर स्थल पर रुकना होगा। अगले दिन ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 4 बजे खीर वितरण और सुबह 6 बजे से कर्णवेधन चिकित्सा की प्रक्रिया शुरू होगी।

📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!

देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।

📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।

👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें

SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।

29 वर्षों से जारी है आयोजन

आयोजकों के अनुसार, यह चिकित्सा शिविर लगातार 29वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से आए रोगी पूर्व में भाग लेकर चिकित्सा का लाभ ले चुके हैं। शिविर का उद्देश्य पारंपरिक आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

आयुर्वेद महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और स्थानीय नागरिकों का सहयोग भी आयोजन में रहेगा। शिविर के सह-संयोजकों एवं सहयोगियों में लक्की राय, हरिओम राय, वीरेन्द्र परिहार, गोल्डी कपूर, अवनीश नागर, ललित नागर, डॉ. देवेंद्र मेहता और चेतन नागर सहित इंदिरा नगर के नागरिक शामिल हैं।

स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह: दमा एक गंभीर श्वसन रोग है। औषधियुक्त खीर या कर्णवेधन को दमा का प्रमाणित उपचार मानने के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। मरीज चिकित्सक की सलाह के अनुसार अपनी निर्धारित दवाएं और इनहेलर जारी रखें तथा किसी भी वैकल्पिक चिकित्सा को अपनाने से पहले योग्य चिकित्सक से परामर्श लें।