Thursday, October 29

भिलाई में गोलापूर्व दिगम्बर जैन समाज का प्रांतीय पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न

क्षमावाणी कार्यक्रम के साथ ‘पुरखौती’ पत्रिका और ‘जैन चरित्र बोध’ पुस्तक का हुआ विमोचन

(SDNA) भिलाई (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ में गोलापूर्व दिगम्बर जैन समाज की सामाजिक एकता, पारिवारिक आत्मीयता और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित प्रांतीय पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन रिसाली, भिलाई स्थित सन्मति पैलेस में किया गया। राज्य गठन के बाद पहली बार आयोजित इस प्रांतीय स्तर के आयोजन में क्षमावाणी कार्यक्रम के साथ समाज की पारिवारिक पत्रिका ‘पुरखौती’ का विमोचन हुआ। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे समाजजनों ने सहभागिता कर आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

अखिल भारतीय दिगम्बर जैन गोलापूर्व महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्रेयांश जैन सागर, उपाध्यक्ष देवेंद्र लुहारी सागर एवं विनोद जैन कोतमा, प्रचार मंत्री तथा जैन तीर्थ रेशंदीगिरि-नैनागिरि ट्रस्ट कमेटी के मंत्री राजेश जैन रागी बकस्वाहा सहित राजेश जैन (राजेश सुपर बाजार), अनिल जैन दुर्ग, सुनील जैन सप्रेम डोंगरगांव और सुधेश जैन (महावीर फर्नीचर) राजनांदगांव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!

देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।

📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।

👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें

SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।

पारिवारिक आत्मीयता और सांस्कृतिक गतिविधियों ने बांधा समां

सुबह से शाम तक चले समारोह में पंजीयन, स्वल्पाहार, पारिवारिक परिचय, विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं, चित्रकला प्रतियोगिता और सामूहिक गरबा सहित कई आकर्षक गतिविधियां आयोजित की गईं। दोपहर एवं सायंकालीन वात्सल्य मिलन भोज ने कार्यक्रम में पारिवारिक सौहार्द का रंग भर दिया।

मंगलाचरण के बाद अतिथियों द्वारा चित्र अनावरण और दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात अतिथियों एवं विभिन्न अंचलों से आए समाज प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। सामाजिक विषयों पर चर्चा के साथ प्रतिभागियों का सम्मान और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक मंच संचालन पं. अनेकांत जैन शास्त्री भिलाई ने सीए क्षितिज जैन और प्रासुक नाहर के साथ किया।

‘पुरखौती’ में संजोई जाएगी पूर्वजों की विरासत

समारोह का प्रमुख आकर्षण पारिवारिक परिचय पत्रिका वर्ष 2026 ‘पुरखौती’ का विमोचन रहा। पत्रिका का उद्देश्य समाज के पूर्वजों की गौरवशाली परंपराओं, संस्कारों और ज्ञान की विरासत को सहेजना तथा परिवारों के बीच संपर्क और परिचय को मजबूत बनाना है।

‘जुड़ेंगे, जानेंगे, बढ़ेंगे’ के संकल्प को केंद्र में रखकर प्रकाशित इस पत्रिका का विमोचन डोंगरगांव के विशाल जिनालय में मूलनायक भगवान अजितनाथ की प्रतिमा के पुण्यार्जक तथा रेशंदीगिरि-नैनागिरि तीर्थ के पारसनाथ देशना स्थल पर निर्माणाधीन भव्य जिनालय में एक वेदिका के पुण्यार्जक सुनील-सुलेखा जैन एवं सुजीत-ममता जैन सप्रेम परिवार, डोंगरगांव ने मंचासीन अतिथियों के साथ किया।

इसी अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य पं. ऋषभ जैन शास्त्री, नवापारा राजिम (रायपुर) द्वारा लिखित, संकलित एवं संपादित पुस्तक ‘जैन चरित्र बोध–भाग 1 (बाल शिक्षा)’ का भी विमोचन किया गया। यह पुस्तक बच्चों में जैन धर्म के चरित्र, संस्कार और नैतिक मूल्यों के प्रति समझ विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

अतिथियों और प्रतिभाओं का सम्मान

समारोह में मंचासीन अतिथियों, विमोचनकर्ताओं, पुण्यार्जक परिवारों, पत्रिका निर्माण में सहयोग देने वाले सदस्यों और आयोजन समिति के योगदानकर्ताओं का सम्मान किया गया। लकी ड्रॉ के माध्यम से चयनित भाग्यशाली परिवारों तथा खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

आयोजन की सफलता में अनेक समाजजनों का योगदान

समारोह और पत्रिका के संपादन-संकलन में भिलाई से इं. विजय जैन, आनंद कमल जैन, प्रतीक नाहर, सीए क्षितिज जैन, पं. अनेकांत जैन एवं दीपक जैन; दुर्ग से अनिल जैन, पं. आशीष जैन, धर्मेंद्र जैन, सतीश कुमार जैन एवं अनिमेश जैन; रायपुर से पं. नितिन शास्त्री; बिलासपुर से मनीष जैन; डोंगरगांव से सेठ सौरभ जैन; राजनांदगांव से सुधीर जैन; मुनेन्द्रगढ़ से रवि कुमार जैन तथा बलौदाबाजार से जिनेंद्र जैन का उल्लेखनीय योगदान रहा।

पत्रिका के प्रकाशन में सुनील कुमार एवं सुजीत कुमार जैन सप्रेम परिवार, डोंगरगांव; राजेश जैन एवं मुकेश जैन, राजेश सुपर बाजार भिलाई; हेमंत जैन, दुर्ग तथा सेठ सौरभ जैन, डोंगरगांव का विशेष सहयोग रहा।

गोलापूर्व दिगम्बर जैन समाज का यह आयोजन पारिवारिक परिचय, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में यादगार पहल बना। ‘पुरखौती’ पत्रिका और ‘जैन चरित्र बोध’ पुस्तक के विमोचन ने समारोह को साहित्यिक एवं संस्कारपरक आयाम भी प्रदान किया।

(SDNA – SD News Agency)