एस.डी. न्यूज़ एजेंसी

SD NEWS AGENCY (SDNA) {A part of LVGC – Luniya Vinayak Group of Compnies)

एस.डी. न्यूज़ एजेंसी

SD NEWS AGENCY (SDNA) {A part of LVGC – Luniya Vinayak Group of Compnies)

Central Zone STATESMadhya Pradesh

अगस्त से वेतन का इंतजार कर रहे PHE कर्मचारी, राज्य कर्मचारी संघ ने कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

दीपावली से पहले बकाया वेतन भुगतान की मांग, मांग पूरी नहीं होने पर काम बंद हड़ताल की चेतावनी; अधिकारियों पर छोटे कर्मचारियों को जिम्मेदारी के नाम पर फंसाने का आरोप

उज्जैन। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के उपखंड सामान्य क्रमांक-1 में कार्यरत कर्मचारियों को अगस्त माह से वेतन नहीं मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कर्मचारियों की आर्थिक परेशानियों और लंबित वेतन भुगतान के विरोध में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की संभागीय एवं जिला इकाई ने देवास गेट स्थित PHE कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।

धरना समाप्त होने के बाद तहसीलदार शेफाली जैन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया। संघ का कहना है कि विभाग में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी और कार्यभारित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का अगस्त माह से वेतन इस आधार पर रोक दिया गया है कि उनके माध्यम से वसूली नहीं हो पा रही है। वेतन बंद होने से कर्मचारियों के परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!

देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।

📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।

👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें

SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।

वसूली की जिम्मेदारी छोटे कर्मचारियों पर डालने का आरोप

संघ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बिना किसी सक्षम अधिकारी की नियुक्ति या उचित अधिकार दिए छोटे कर्मचारियों को वसूली के काम में लगा दिया गया है। नगर निगम आयुक्त की बैठकों में विभाग के जिम्मेदार अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर जवाब देने के बजाय छोटे कर्मचारियों को आगे कर देते हैं। संघ ने इसे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाने जैसी कार्रवाई बताया।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि संबंधित कर्मचारियों ने लगातार काम करते हुए विभाग के लिए करीब पांच करोड़ रुपये की वसूली की है। इसके बावजूद अगस्त से वेतन रोकना उनके साथ अन्याय है। संघ के अनुसार, इस मुद्दे पर पहले भी कई बार विभाग का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन समाधान नहीं होने पर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

कई कर्मचारी नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद

धरना-प्रदर्शन में प्रदेश संगठन मंत्री मनोहर गिरी, संभागीय अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, कार्यकारी जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ठाकुर, पेंशनर संघ के संभागीय अध्यक्ष शमशेर सिंह तोमर, गोपाल सिंह यदुवंशी, उपाध्यक्ष एम.आर. मंसूरी, राजाराम कच्छावा, प्रवक्ता दिलीप मेहता, अन्नपूर्णा जायसवाल और रमेश सर्वैया शामिल हुए।

इसके अलावा मध्य प्रदेश राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री गुलशन मंसूरी, राजेंद्र तिवारी, राजेंद्र वैद्य, अशोक राव, मोहन सिलोदिया, राजहंस गायकवाड़, विमला जैन, प्यारी देवी, पुष्पा कोल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दीपावली से पहले भुगतान नहीं हुआ तो काम बंद आंदोलन

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दीपावली से पहले कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो विभाग में काम बंद हड़ताल की जाएगी। संघ ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में अधिकारियों की कथित मनमानी के कारण सरकार की कर्मचारी हितैषी छवि प्रभावित हो रही है।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और आर्थिक सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रहेगा तथा मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

(SDNA | सच के साथ, समाज की आवाज़)