एस.डी. न्यूज़ एजेंसी

SD NEWS AGENCY (SDNA) {A part of LVGC – Luniya Vinayak Group of Compnies)

एस.डी. न्यूज़ एजेंसी

SD NEWS AGENCY (SDNA) {A part of LVGC – Luniya Vinayak Group of Compnies)

Awards & EventsCentral Zone STATESMadhya Pradesh

डिस्ट्रिक्ट 3233G2 ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्ज कराई उपलब्धि, लायन प्रवीण वशिष्ठ को मिले दो प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मान

‘टॉप 25 डिस्ट्रिक्ट अवार्ड’ और ‘फिनिश स्ट्रॉन्ग–मिशन 1.5 अवार्ड’ से सम्मानित हुआ डिस्ट्रिक्ट; नेतृत्व और सेवा कार्यों को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

विदिशा। (शोभित जैन – नगर प्रतिनिधि) लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233G2 ने अपनी उपलब्धियों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाई है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2025–26) पीएमजेएफ लायन प्रवीण वशिष्ठ के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट को दो प्रतिष्ठित वैश्विक पुरस्कारों—‘टॉप 25 डिस्ट्रिक्ट अवार्ड’ और ‘फिनिश स्ट्रॉन्ग–मिशन 1.5 अवार्ड’ से नवाजा गया है।

इन दोनों सम्मानों को डिस्ट्रिक्ट के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस सफलता को पीएमजेएफ लायन प्रवीण वशिष्ठ के नेतृत्व, संगठनात्मक प्रयासों और समाज सेवा के प्रति समर्पण से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में डिस्ट्रिक्ट 3233G2 ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों की छाप छोड़ी है।

📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!

देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।

📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।

👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें

SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।

इस उपलब्धि पर मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट मल्टीमीडिया प्रभारी तथा मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के प्रादेशिक कार्यकारी अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने पीएमजेएफ लायन प्रवीण वशिष्ठ को बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया।

लायन अरुण कुमार सोनी ने इस सफलता को पूरे डिस्ट्रिक्ट के लिए गौरव का विषय बताते हुए प्रवीण वशिष्ठ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे भी इसी तरह समाजसेवा एवं संगठनात्मक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

(SDNA | सच के साथ, समाज की आवाज़)