एस.डी. न्यूज़ एजेंसी

SD NEWS AGENCY (SDNA) {A part of LVGC – Luniya Vinayak Group of Compnies)

एस.डी. न्यूज़ एजेंसी

SD NEWS AGENCY (SDNA) {A part of LVGC – Luniya Vinayak Group of Compnies)

EntertainmentNatioanal

‘राज कपूर का बेटा हूं, लोग खुद मेरे पास आएंगे’… मंदाकिनी का राजीव कपूर पर खुलासा

‘राम तेरी गंगा मैली’ के चर्चित दृश्य को लेकर भी अभिनेत्री ने बताई शूटिंग की पूरी कहानी
मुंबई।(सद्वार्ता) फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से रातोंरात लोकप्रिय हुई अभिनेत्री मंदाकिनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव, अभिनेता राजीव कपूर के साथ काम करने और फिल्म के चर्चित दृश्य को लेकर खुलकर बात की।
राजीव कपूर को लेकर क्या बोलीं मंदाकिनी?
मंदाकिनी ने राजीव कपूर के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए कहा कि वह स्वभाव से अच्छे व्यक्ति थे, लेकिन उन्हें लगता था कि राज कपूर का बेटा होने के कारण फिल्म में काम पाने के लिए लोगों को खुद उनके पास आना चाहिए।
अभिनेत्री के मुताबिक, उन्होंने और उनके कुछ दोस्तों ने राजीव कपूर से यह बात साझा भी की थी कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लोगों से मिलने-जुलने और अपने काम के लिए खुद पहल करने की जरूरत है। हालांकि, फिल्म की शूटिंग के बाद दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए और उनकी मुलाकातें कम होती चली गईं।
चर्चित दृश्य को लेकर मंदाकिनी ने खोला राज
‘राम तेरी गंगा मैली’ के एक चर्चित दृश्य को लेकर मंदाकिनी ने कहा कि जिस तरह इसे पर्दे पर दिखाया गया, वह वास्तविकता से अलग था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दृश्य में बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया गया था और वह स्वयं कैमरे के सामने थीं।
मंदाकिनी ने बताया कि दृश्य को फिल्माने के लिए कैमरा एंगल और शूटिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया था। उनके अनुसार, बच्चे को उन्होंने अपने सीने से कसकर लगा रखा था, जिससे कैमरे पर दृश्य का प्रभाव अलग दिखाई देता था।
‘मुझे अंदाजा नहीं था कि रातोंरात स्टार बन जाऊंगी’
मंदाकिनी ने कहा कि फिल्म के रिलीज होने के बाद उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह इतनी जल्दी लोकप्रिय हो जाएंगी। वह फिल्म इंडस्ट्री से नहीं थीं और उन्हें स्टारडम के फायदे और नुकसान की जानकारी भी नहीं थी।
उन्होंने बताया कि बाद में एक अन्य फिल्म के लिए भी इसी तरह के दृश्य की मांग की गई थी, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। मंदाकिनी के मुताबिक, निर्माताओं को लगता था कि इस तरह का कोई दृश्य या गाना फिल्म की सफलता में मदद कर सकता है, लेकिन उन्होंने अपनी ओर से इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।