Saturday, October 10

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में बदलाव, अब रामेश्वरम् की यात्रा 2 से 7 दिसंबर तक

इंदौर, 30 सितंबर। (SDNA) मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2026-27 के फेस-2 के तहत प्रस्तावित तीर्थयात्रा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले इंदौर, बड़वानी, अलीराजपुर, देवास और उज्जैन जिलों के तीर्थयात्रियों के लिए वाराणसी (काशी)-गया यात्रा 4 से 9 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई थी। अपरिहार्य कारणों के चलते अब इस यात्रा कार्यक्रम को संशोधित कर दिया गया है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित जिलों के तीर्थयात्री अब रामेश्वरम् की तीर्थयात्रा पर जाएंगे। यात्रा के लिए 2 दिसंबर 2026 को प्रस्थान तथा 7 दिसंबर 2026 को वापसी निर्धारित की गई है। यात्रा का प्रारंभिक स्टेशन इंदौर रहेगा।

प्रशासन द्वारा बताया गया है कि यात्रा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम यथावत रहेंगे। संबंधित जिलों को संशोधित कार्यक्रम के अनुरूप आवश्यक तैयारियां और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!

देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।

📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।

👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें

SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।