सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंत्री सारंग ने नरेला के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर नरेला विधानसभा के हर घर में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’
भोपाल, 16 सितंबर 2026 | (सद्वार्ता)
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बुधवार को नरेला विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक एवं राजनीतिक यात्रा राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पण की यात्रा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को गति मिली है तथा विभि...


