Friday, October 30

उज्जैन सत्याग्रह के नौवें दिन कांग्रेस और बसपा का समर्थन, मताधिकार की रक्षा का संकल्प दोहराया

(SDNA) उज्जैन। लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा की मांग को लेकर उज्जैन के टॉवर चौक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर जारी सत्याग्रह नौवें दिन भी जारी रहा। बुधवार, 14 अक्टूबर को आंदोलन के चौथे दिन क्रमिक अनशन के साथ प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR प्रक्रिया रद्द करने और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की मांग उठाई। आंदोलन को जिला कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेताओं का समर्थन मिला।

कांग्रेस नेताओं ने जताई एकजुटता

क्रमिक अनशन के चौथे दिन रेणुका गांधी ने अनशन जारी रखते हुए लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने संविधान की रक्षा के लिए जनजागरण और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

सत्याग्रह स्थल पर उज्जैन जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष एवं तराना विधायक महेश परमार के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता पहुंचे। महिदपुर विधायक दिनेश जैन ‘बोस’ और नागदा के पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर ने भी आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!

देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।

📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।

👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें

SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।

दिनेश जैन ‘बोस’ ने लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता जताई। वहीं, महेश परमार ने मताधिकार की सुरक्षा के मुद्दे पर अपनी बात रखी। मुकेश भाटी ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भी पहुंचे

आंदोलन को समर्थन देने के लिए उज्जैन में बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धन्नालाल सोलंकी भी अपनी टीम के साथ सत्याग्रह स्थल पहुंचे। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी से आंदोलन को समर्थन मिला।

मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प

सत्याग्रह में शामिल आंदोलनकारियों ने SIR प्रक्रिया रद्द करने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की मांग दोहराई। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा के साथ चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता आवश्यक है।

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखा जाएगा।

सत्याग्रह में इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर मनजीत सिंह ठकराल, अर्चना सिंह, एडवोकेट प्रकाश चौबे, अजीत सिंह, सबा कुरैशी, रेखा परिहार, रवीश परिहार, कमलेश मरमट, एडवोकेट शांतिलाल चौहान, सुरेश वासनिक, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, मनीष गोमा, लवेश परमार, अमित आजाद, रवि राय, अर्जुन सिंह वाघेला, रमेश चंद्र शर्मा और सीमा अंजना पटेल सहित अन्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

स्थान: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल, टॉवर चौक, उज्जैन, मध्य प्रदेश।

जारीकर्ता: उज्जैन सत्याग्रह – हम भारत के नागरिक।