
(SDNA) उज्जैन। एचआईवी से प्रभावित महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और समाज में सम्मान एवं समानता का संदेश देने के उद्देश्य से उज्जैन एचआईवी/एड्स नेटवर्क पीपल्स सोसाइटी के विहान कार्यालय में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायन वत्सला शर्मा उपस्थित रहीं।
सेमिनार के दौरान लायन वत्सला शर्मा ने महिलाओं और संस्था के कर्मचारियों को कुल 20 छातों का वितरण किया। महिलाओं को पोषण सामग्री भी प्रदान की गई। साथ ही सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जानकारीपूर्ण पंपलेट वितरित किए गए।
स्वास्थ्य जांच के साथ सावधानी का संदेश
कार्यक्रम में महिलाओं एवं संस्था के स्टाफ की ब्लड शुगर जांच की गई। जांच के दौरान तीन लोगों का शुगर स्तर बढ़ा हुआ पाया गया। उन्हें आगे की आवश्यक जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया गया।
📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!
देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।
📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।
👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें
SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित महिलाओं को फलाहारी खिचड़ी और समोसे वितरित किए गए। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि एचआईवी से प्रभावित लोगों को केवल सहानुभूति नहीं, बल्कि सम्मान, सहयोग और समान अवसर भी मिलने चाहिए।
संस्था के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विहान कार्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।



