
(SDNA) उज्जैन। शहर में गुरुवार को जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शिव रोलर स्केटिंग के तत्वावधान में होने वाली इस स्पर्धा में जिलेभर के 100 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता का आयोजन सुदामा नगर में जैन मंदिर के पीछे, चामुंडा माता चौराहे के पास किया जाएगा। खेल आयोजन की शुरुआत सुबह 9:30 बजे होगी।
कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, उविप्रा के डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव और जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!
देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।
📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।
👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें
SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और जिले में रोलर स्केटिंग खेल को प्रोत्साहित करना है। आयोजन की जानकारी आदर्श प्रताप सिंह जादौन ने दी।



