एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों का दमदार प्रदर्शन, स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य
परिनाज धालीवाल, माहेश्वरी चौहान और राइजा ढिल्लों की तिकड़ी ने हासिल किया पदक
आइची-नागोया (जापान), 23 सितंबर। (SDNA)
एशियाई खेल 2026 के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की पदक तालिका में एक और पदक जोड़ दिया। महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में परिनाज धालीवाल, माहेश्वरी चौहान और ओलंपियन राइजा ढिल्लों की भारतीय तिकड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
आइची-नागोया में बुधवार को हुए मुकाबले में भारतीय निशानेबाजों ने लगातार सटीक निशाने लगाकर टीम स्पर्धा में मजबूत प्रदर्शन किया। परिनाज धालीवाल और राइजा ढिल्लों ने व्यक्तिगत स्तर पर 125 में से 111-111 शॉट का स्कोर हासिल किया। वहीं माहेश्वरी चौहान ने 125 में से 109 शॉट सफलतापूर्वक लगाए।
तीनों भारतीय निशानेबाजों के संयुक्त प्रदर्शन ने टीम को पदक की स्थिति तक पहुंचाया। अनुभवी ओलंपियन राइजा ढिल्लों के साथ पर...


