एस.डी. न्यूज़ एजेंसी

SD NEWS AGENCY (SDNA) {A part of LVGC – Luniya Vinayak Group of Compnies)

एस.डी. न्यूज़ एजेंसी

SD NEWS AGENCY (SDNA) {A part of LVGC – Luniya Vinayak Group of Compnies)

Central Zone STATESMadhya Pradesh

मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी के रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, 732 यूनिट रक्त एकत्रित

एनएसएस यूनिट और एचडीएफसी बैंक की संयुक्त पहल में विद्यार्थियों, युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

इंदौर, 4 नवंबर 2026। समाजसेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी, राऊ में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट और एचडीएफसी बैंक के सहयोग से हुए इस आयोजन में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान कुल 732 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।

रक्त संग्रहण और चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं एमवाय हॉस्पिटल, इंदौर के स्टेट ऑफ आर्ट मॉडल ब्लड सेंटर के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की विशेषज्ञ टीम ने संभाली। पूरी प्रक्रिया चिकित्सा विशेषज्ञों की देखरेख में संपन्न हुई।

📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!

देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।

📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।

👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें

SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।

शिविर में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, युवाओं और अन्य स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की। इस पहल का उद्देश्य समाज में नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग देना रहा।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का ऐसा कार्य है, जिससे जरूरत के समय किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने शिविर को सफल बनाने वाले सभी रक्तदाताओं, चिकित्सा विशेषज्ञों, सहयोगी संस्थाओं और आयोजन में योगदान देने वाले लोगों के प्रति आभार जताया।

732 यूनिट रक्तदान के साथ यह आयोजन सामाजिक सहभागिता और जनसेवा की भावना का प्रेरक उदाहरण बना।

(SDNA | सच के साथ, समाज की आवाज़)