501 KM की दमदार रेंज और धांसू फीचर्स के साथ BYD Atto 2 लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम!

नई दिल्ली।(सद्वार्ता) इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग के बीच BYD ने अपनी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर 2027 Yuan UP Feichi Edition को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसे BYD Atto 2 के नाम से जाना जाता है। नए मॉडल में 501 किलोमीटर तक की CLTC रेंज, अपडेटेड इंटीरियर और कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 74,800 युआन बताई गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 9.35 लाख रुपये के आसपास बैठती है।
पांच वेरिएंट में आई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी
BYD Atto 2 को पांच वेरिएंट में पेश किया गया है। बेस 301 KM Leading वेरिएंट की कीमत करीब 74,800 युआन यानी लगभग 9.35 लाख रुपये के बराबर है। ट्रेड-इन ऑफर के बाद इसकी कीमत करीब 8.72 लाख रुपये तक बताई गई है।
वहीं 401 KM Leading की अनुमानित कीमत करीब 10.22 लाख रुपये और 401 KM Vitality की कीमत लगभग 11.23 लाख रुपये है। लंबी रेंज वाले वेरिएंट में 501 KM Beyond की कीमत करीब 11.85 लाख रुपये और टॉप 501 KM Excellence वेरिएंट की कीमत लगभग 13.09 लाख रुपये है। ट्रेड-इन के बाद टॉप मॉडल की कीमत करीब 12.45 लाख रुपये बताई गई है।
501 KM तक की रेंज
नई Atto 2 में अलग-अलग बैटरी पैक के विकल्प दिए गए हैं। इसमें 32 kWh बैटरी के साथ करीब 301 किलोमीटर और 45.12 kWh बैटरी के साथ करीब 401 किलोमीटर की रेंज मिलती है।
सबसे बड़ी 51.13 kWh बैटरी वाला वेरिएंट 501 किलोमीटर तक की CLTC रेंज देने में सक्षम बताया गया है। कंपनी ने इसमें लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) ब्लेड बैटरी का इस्तेमाल किया है।
30 मिनट में 30 से 80 फीसदी चार्ज
चार्जिंग के मामले में भी नई Atto 2 को आधुनिक बनाया गया है। डीसी फास्ट चार्जिंग की मदद से इसकी बैटरी को करीब 30 मिनट में 30 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।
नया केबिन और आधुनिक फीचर्स
नई BYD Atto 2 का इंटीरियर पहले के मुकाबले ज्यादा आधुनिक नजर आता है। इसमें 12.8 इंच की रोटेटेबल टचस्क्रीन के साथ DiLink 100 कॉकपिट दिया गया है।
इसके अलावा कार में 50 वॉट एयर-कूल्ड वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरमिक ग्लास इलेक्ट्रिक सनरूफ, फ्रंट सीट वेंटिलेशन और हीटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। 60:40 स्प्लिट रियर सीट को फोल्ड करने पर बूट स्पेस को 1320 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।
नए कलर ऑप्शन भी शामिल
नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की लंबाई 4310 मिमी, चौड़ाई 1830 मिमी और ऊंचाई 1675 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2620 मिमी है। ग्राहकों के लिए Energetic Yellow और Oxygen Blue जैसे नए रंग विकल्प भी जोड़े गए हैं।
94 HP मोटर से मिलेगी ताकत
BYD Atto 2 Feichi Edition के सभी वेरिएंट में सिंगल फ्रंट-माउंटेड परमानेंट मैग्नेट मोटर दी गई है। यह मोटर करीब 94 एचपी की पावर और 180 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है।
अगस्त में 22,958 यूनिट की बिक्री
रिपोर्ट के अनुसार, Yuan UP की अगस्त 2026 में चीन में घरेलू बिक्री 22,958 यूनिट रही। जुलाई की तुलना में इसकी बिक्री में सुधार दर्ज किया गया। कीमत, रेंज और फीचर्स के आधार पर यह इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर चीन के बाजार में Geely EX2 जैसी छोटी इलेक्ट्रिक कारों से मुकाबला करती है।