
नई दिल्ली | 24 सितंबर 2026
ऑडियो टेक्नोलॉजी ब्रांड सेनहाइजर ने भारतीय बाजार में अपने दो नए प्रीमियम ऑडियो डिवाइस पेश किए हैं। कंपनी ने MOMENTUM 5 Wireless हेडफोन और MOMENTUM True Wireless 5 ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इन दोनों डिवाइस की सबसे खास बात यह है कि इनकी बैटरी को यूजर खुद बदल सकता है। कंपनी के मुताबिक, दोनों मॉडल की बिक्री 1 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि प्री-ऑर्डर 24 सितंबर से लिए जा रहे हैं।
कीमत और प्री-ऑर्डर ऑफर
MOMENTUM 5 Wireless की कीमत 39,990 रुपये रखी गई है, जबकि MOMENTUM True Wireless 5 ईयरबड्स 29,990 रुपये में उपलब्ध होंगे। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 5,990 रुपये कीमत वाला Sennheiser BTD 600 Bluetooth USB डोंगल मुफ्त देने की पेशकश की गई है।
📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!
देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।
📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।
👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें
SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।
हेडफोन फिलहाल ब्लैक और डेनिम रंगों में उपलब्ध होंगे। बाद में इन्हें व्हाइट, ब्रॉन्ज और लैवेंडर कलर में भी पेश किया जाएगा। ईयरबड्स को ग्रेफाइट, क्रीम, कॉपर, डेनिम और लैवेंडर रंगों में उतारा गया है।
57 घंटे तक चलने वाली बैटरी
MOMENTUM 5 Wireless में 42mm ड्राइवर्स दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, ANC एक्टिव होने पर हेडफोन की बैटरी करीब 57 घंटे तक चल सकती है। इसकी बैटरी को छोटे स्क्रूड्राइवर की मदद से यूजर स्वयं बदल सकता है।
ऑडियो के लिहाज से हेडफोन में Hi-Res Audio, aptX Lossless, Snapdragon Sound और Dolby Atmos Spatial Audio का सपोर्ट मिलता है। इसमें इंटरैक्टिव हेड-ट्रैकिंग फीचर भी दिया गया है।
कॉलिंग और नॉइज कैंसिलेशन के लिए हेडफोन में 8-माइक्रोफोन वाला हाइब्रिड ANC सिस्टम लगाया गया है। कनेक्टिविटी के लिए USB-C और 3.5mm ऑडियो केबल का विकल्प भी मिलता है।
ईयरबड्स में भी बदली जा सकेगी बैटरी
MOMENTUM True Wireless 5 में 7mm TrueResponse डायनेमिक ट्रांसड्यूसर्स दिए गए हैं। इनमें हाइब्रिड एडेप्टिव ANC के साथ ऑटोमैटिक एंटी-विंड मोड मिलता है।
कंपनी ने कॉलिंग के लिए 4-माइक्रोफोन ऐरे और 8-सेंसर सिस्टम दिया है। इसमें वॉयस एक्सेलेरोमीटर और AI आधारित स्पीच एक्सट्रैक्शन जैसे फीचर भी शामिल हैं। जरूरत पड़ने पर नेचुरल ट्रांसपेरेंसी मोड के जरिए आसपास की आवाजें सुनी जा सकती हैं।
बैटरी की बात करें तो ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक चलने का दावा करते हैं। चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी बैकअप 40 घंटे तक बताया गया है। खास बात यह है कि ईयरबड्स के साथ-साथ उनके चार्जिंग केस की बैटरी भी यूजर खुद बदल सकता है। डिवाइस को धूल, पसीने और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग मिली है।
सेनहाइजर के इन नए प्रोडक्ट्स में प्रीमियम ऑडियो फीचर्स के साथ रिप्लेसेबल बैटरी पर जोर दिया गया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान बैटरी खराब होने पर पूरे डिवाइस को बदलने की जरूरत कम हो सकती है।



