Saturday, October 10

डॉ. अंजलि सिसोदिया ने सहायक प्राध्यापक परीक्षा में हासिल की सफलता

गणित विषय में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण, उज्जैन की बेटी की उपलब्धि पर परिजनों में खुशी

उज्जैन। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की वर्ष 2024 की सहायक प्राध्यापक परीक्षा में उज्जैन की डॉ. अंजलि सिसोदिया ने गणित विषय में सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, परिचितों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

डॉ. अंजलि सिसोदिया वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी लगातार जारी रखी।

उन्होंने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य पात्रता परीक्षा (SET) भी उत्तीर्ण की है। इसके अलावा उन्होंने विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन से गणित विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।

📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!

देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।

📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।

👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें

SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।

सहायक प्राध्यापक परीक्षा में चयन को उनकी शैक्षणिक यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। बताया गया कि यह सफलता उनके निरंतर अध्ययन, अनुशासन और अथक मेहनत का परिणाम है।

डॉ. अंजलि सिसोदिया की उपलब्धि पर परिजनों, स्नेहीजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उज्जैन की इस बेटी की सफलता को शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत और लगन की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।