
हुकमचंद मिल गणेश उत्सव समिति ने सत्यनारायण पटेल और मदन परमालिया को शील्ड व शाल-श्रीफल से किया सम्मानित; 9 अखाड़ों के उस्ताद-खलीफा और झांकी कलाकार भी सम्मानित
इंदौर। (SDNA) इंदौर की ऐतिहासिक चलित झांकी परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने में सहयोग देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं, दानदाताओं, अखाड़ों और कलाकारों के सम्मान में हुकमचंद मिल गणेश उत्सव समिति द्वारा मिल परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समिति की यह परंपरा अब 103वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।
समारोह में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल को झांकियों के आयोजन के लिए लगातार आर्थिक सहयोग देने और इस परंपरा को समर्थन प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें समिति की ओर से शील्ड तथा शाल-श्रीफल भेंट किया गया।
इसी अवसर पर नेताजी सुभाष मंच के अध्यक्ष मदन परमालिया को भी सम्मानित किया गया। समिति के महामंत्री नरेन्द्र श्रीवंश ने बताया कि परमालिया वर्ष 1992 से लगातार मिलों की झांकी परंपरा को बनाए रखने और उससे जुड़े विषयों के लिए सक्रिय रूप से प्रयास करते रहे हैं।
📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!
देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।
📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।
👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें
SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।
अखाड़ों और कलाकारों का भी सम्मान
समारोह में चलित झांकी समारोह से जुड़े 9 अखाड़ों के उस्ताद और खलीफाओं को भी सम्मानित किया गया। झांकी में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाली कलाकार श्रीमती स्वाति दीपक लवंगडे का भी समिति की ओर से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सत्यनारायण पटेल ने कहा कि इंदौर की गौरवशाली चलित झांकी परंपरा शहर की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए वे हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने मदन परमालिया के लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम में हुकमचंद मिल कमेटी के नरेन्द्र श्रीवंश, किशनलाल बोकरे, प्रतिभान सिंह बुंदेला, सुभाष सुरोसे, सुधाकर कामले, कैलाश यादव, मधुकर गलांडे सहित समिति के अन्य सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समारोह के माध्यम से समिति ने उन सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके योगदान से इंदौर की पुरानी मिलों की चलित झांकी परंपरा आज भी निरंतर जीवंत बनी हुई है।



