
30 सितंबर को स्वरूप वर्धिनी में आयोजन; पत्रकारों, डिजिटल क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स, डिजाइनर्स और गोसेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं से सहभागिता का आह्वान
पुणे, 28 सितंबर 2026। (SDNA) ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के माध्यम से गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से पुणे में विशेष सोशल मीडिया सुगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 30 सितंबर 2026, बुधवार को शाम 4 बजे स्वरूप वर्धिनी, 161 शनिवार पेठ, पारगे चौक, सदानंद नगर के सामने, मंगलवार पेठ, पुणे में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार डिजिटल दौर में फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स (X), व्हॉट्सऐप सहित सोशल मीडिया और डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म जनजागरूकता के प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। इसी क्षमता का सकारात्मक एवं सेवाभावी उपयोग करते हुए गोसेवा, गोवंश के संरक्षण और संवर्धन से जुड़े संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने को लेकर सुगोष्ठी में विचार-विमर्श किया जाएगा।
डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों को आमंत्रण
सुगोष्ठी में सोशल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय युवक-युवतियों, पत्रकारों, वार्ताहरों, टीवी चैनल प्रतिनिधियों, यूट्यूबर्स, वीडियो निर्माताओं, रील्स एवं शॉर्ट वीडियो क्रिएटर्स, ग्राफिक डिजाइनर्स और डिजिटल मीडिया कार्यकर्ताओं से शामिल होने का आह्वान किया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से गोसेवा से जुड़ने के इच्छुक गोभक्त भी इसमें भाग ले सकेंगे।
📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!
देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।
📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।
👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें
SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।
रील्स और डिजिटल कंटेंट के जरिए जनजागरूकता पर चर्चा
कार्यक्रम में अभियान का सोशल मीडिया पर प्रभावी प्रचार करने, जनजागरूकता से जुड़े वीडियो और रील्स तैयार करने तथा अभियान के संदेश एवं गतिविधियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के तरीकों पर चर्चा होगी।
इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर चल रहे गोसेवा कार्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से समाज के सामने लाने तथा पत्रकारिता एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सहयोग से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
आयोजकों का कहना है कि सोशल मीडिया का उपयोग केवल मनोरंजन तक सीमित न रहकर सामाजिक जागरूकता और सेवा कार्यों के लिए भी किया जा सकता है। कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइन, फोटोग्राफी, पत्रकारिता अथवा डिजिटल प्रसार का कौशल रखने वाले लोगों से इसे गोसेवा के लिए समर्पित करने का आह्वान किया गया है।
पुणे टीम ने एकजुट होकर सहभागिता की अपील की
आयोजन टीम के अनुसार अभियान के माध्यम से गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान तथा गोवंश संरक्षण-संवर्धन को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया की व्यापक पहुंच के जरिए इस संदेश को गांवों और घरों तक पहुंचाने का प्रयास सुगोष्ठी के माध्यम से किया जाएगा।
पुणे की गो सम्मान आह्वान अभियान टीम ने राष्ट्रप्रेमी नागरिकों और गोभक्तों से एकजुट होकर कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान किया है।



