
अहिंसा विश्व भारती के 20 वर्ष पूर्ण होने पर 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में होगा विशेष समारोह; मुख्यमंत्री ने शामिल होने की दी सहमति
गुरुग्राम, 29 सितंबर 2026। (SDNA) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से जैन आचार्य लोकेशजी ने मंगलवार को संत कबीर कुटीर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के विभिन्न विषयों के साथ हरियाणा के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने आचार्य लोकेशजी का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया और उनके आहार दान का लाभ लिया। आचार्य लोकेशजी ने मुख्यमंत्री को भेंटस्वरूप ‘वर्ल्ड पीस एम्बेसडर’ ग्रंथ प्रदान किया।
विश्व शांति केंद्र के समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
आचार्य लोकेशजी ने बताया कि अहिंसा विश्व भारती के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 24 अक्टूबर 2026 को गुरुग्राम स्थित विश्व शांति केंद्र में विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान की है। समारोह में देश-विदेश से विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन भाग लेंगे।
📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!
देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।
📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।
👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें
SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने संस्था की ओर से संचालित मानवतावादी गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि आचार्य लोकेशजी के विचारों और कार्यों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की संस्कृति और मानवीय मूल्यों को प्रस्तुत करने में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में भारत का पहला विश्व शांति केंद्र स्थापित होना हरियाणा के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
‘वॉर फ्री वर्ल्ड’ के संदेश पर जोर
आचार्य लोकेशजी ने मुख्यमंत्री को ‘वी सपोर्ट पीस’ अभियान की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वॉशिंगटन डीसी के कैपिटल हिल में आयोजित कार्यक्रम को अमेरिका की रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों से समर्थन मिला था।
उन्होंने पिछले दिनों ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के राष्ट्रपति से हुई मुलाकात और शांति शिखर सम्मेलन के निमंत्रण का भी उल्लेख किया।
आचार्य लोकेशजी ने कहा कि ‘War Free World’ मानवता के हित में आवश्यक है। उनके अनुसार युद्ध और संघर्ष से समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं निकलता। उन्होंने भगवान महावीर की अहिंसा और अनेकांतवाद की विचारधारा को विभिन्न मतभेदों के समाधान का मार्ग बताया।
मुलाकात के दौरान अहिंसा, विश्व शांति, मानवतावादी कार्यों और सामाजिक समरसता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।



