Friday, October 9

इंटर-स्कूल लॉन टेनिस में मोहम्मद अली खान ने लहराया परचम

अंडर-14 वर्ग में शानदार खेल के दम पर जीता स्वर्ण पदक, सेंट उमर एकेडमी परिवार में खुशी

इंदौर। (SDNA) वेदांश इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में आयोजित इंटर-स्कूल लॉन टेनिस चैम्पियनशिप में सेंट उमर एकेडमी (CBSE), खजराना के कक्षा 7वीं के छात्र मोहम्मद अली खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग का स्वर्ण पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता के दौरान मोहम्मद अली खान ने अपनी तेज गति, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वासपूर्ण खेल का प्रभावी प्रदर्शन किया। उन्होंने कड़े मुकाबलों में बेहतरीन तालमेल और अनुशासन के साथ खेलते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से सेंट उमर एकेडमी का नाम गौरवान्वित हुआ।

मोहम्मद अली खान की सफलता पर इस्लामिया करीमिया सोसायटी की मैनेजमेंट कमेटी, सेंट उमर एकेडमी की प्राचार्या श्रीमती माला जॉन तथा स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. रफीक खान ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर मेहनत और अभ्यास जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!

देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।

📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।

👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें

SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।

प्राचार्या श्रीमती माला जॉन ने कहा कि यह उपलब्धि मोहम्मद अली खान की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ी को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोच फरहान खान और लिशा शेख के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण की भी सराहना की।

स्वर्ण पदक जीतने की खबर के बाद सेंट उमर एकेडमी परिसर में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय परिवार ने मोहम्मद अली खान की इस उपलब्धि को अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी बताया।