Sunday, October 11

नवीन नगर में नए पार्क की सौगात, मंत्री विश्वास सारंग ने किया भूमिपूजन

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को मिलेगा लाभ, हरित एवं सुविधाजनक सार्वजनिक स्थल विकसित करने पर जोर

(SDNA) भोपाल, 30 सितंबर 2026। नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 39 स्थित नवीन नगर में नागरिकों को जल्द ही नए पार्क की सुविधा मिलने जा रही है। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बुधवार को प्रस्तावित पार्क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि नए पार्क के विकसित होने से स्थानीय रहवासियों के साथ आसपास के नागरिकों को भी स्वच्छ, हरित और बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नरेला विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

हर उम्र के लोगों के लिए उपयोगी होगा पार्क

मंत्री सारंग ने कहा कि नवीन नगर का यह पार्क केवल बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ सार्वजनिक स्थलों के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि नागरिकों को अपने आसपास बेहतर और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!

देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।

📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।

👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें

SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।

उन्होंने प्रदेश में चल रहे विकास एवं जनकल्याण कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। नरेला विधानसभा क्षेत्र में भी नागरिकों की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न विकास कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।