₹70 हजार का निवेश बना ₹1.93 करोड़ का मुनाफा, आयकर विभाग ने उठाए सवाल; ITAT ने हटाई बड़ी टैक्स बढ़ोतरी
शेयर खरीद-बिक्री के दस्तावेज, डीमैट और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर मुंबई ITAT ने करदाता के पक्ष में दिया फैसला
नई दिल्ली, 24 सितंबर (SDNA):शेयर बाजार में करीब ₹70,000 के निवेश से लगभग ₹1.93 करोड़ का लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन हासिल करने वाले मुंबई के एक निवेशक के मामले में आयकर विभाग और करदाता के बीच विवाद अब खत्म हो गया है। विभाग ने इस भारी मुनाफे को कथित रूप से संदिग्ध पेनी-स्टॉक लेनदेन से जुड़ा मानते हुए कर योग्य आय में जोड़ दिया था। हालांकि, मुंबई आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (ITAT) ने उपलब्ध दस्तावेजों और लेनदेन के रिकॉर्ड पर विचार करने के बाद यह अतिरिक्त आय हटाने का निर्देश दिया।
यह मामला संजय कुमार मेहता से संबंधित है और Assessment Year 2015-16 का है। ITAT के आदेश के बाद विभाग द्वारा की गई ₹1,93,30,395 की आय वृद्धि को हटाया गया।
2013 में खरीदे थे 35 हजार शेयर
मामले के अनुसार, मेहता ने...

