बारिश की बूंदों जैसी चमक वाली चूड़ियां बनीं नया फैशन ट्रेंड, रेनड्रॉप बैंगल्स से सजाएं कलाई
नई दिल्ली। (सद्वार्ता) भारतीय परिधान में चूड़ियों का अपना खास महत्व है। त्योहार हो, शादी हो या कोई पारिवारिक समारोह—चूड़ियां महिलाओं के देसी लुक को और भी खूबसूरत बना देती हैं। इन दिनों बाजार में कई तरह के नए डिजाइन देखने को मिल रहे हैं। कश्मीरी, मैगी और जेली बैंगल्स के बाद अब रेनड्रॉप बैंगल्स यानी बारिश की बूंदों जैसी चमक वाली चूड़ियां भी महिलाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।इन चूड़ियों की खासियत इनकी क्रिस्टल जैसी फिनिश, चमकदार शेड्स और स्टोन वर्क है। इन्हें साड़ी, लहंगे, सूट या दूसरे पारंपरिक परिधानों के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है।गोल्डन बैंगल्स के साथ रेड रेनड्रॉप सेटरेड रेनड्रॉप बैंगल्स का सेट बेहद आकर्षक नजर आता है। इसकी क्रिस्टल जैसी साफ फिनिश और चमक पारंपरिक के साथ-साथ मॉडर्न आउटफिट पर भी खूब जंचती है। त्योहार और खास मौकों के लिए इस तरह का सेट ज्वेलरी कलेक्शन का हिस्सा ...

