
सकल पंच राठौर समाज के डोल चल समारोह में उमड़ा जनसैलाब, अखाड़े के कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
इंदौर | 24 सितंबर। (SDNA)
जल झुलनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री सकल पंच राठौर समाज की वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा एक बार फिर आस्था और उल्लास के साथ जीवंत हो उठी। समाजवादी इंदिरा नगर स्थित राठौर विद्या निकेतन से भव्य डोल चल समारोह निकाला गया। करीब 110 वर्ष पुराने पारंपरिक डोल में भगवान लड्डू गोपाल एवं राधा रानी को विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और पूजा-अर्चना के साथ डोल का स्वागत किया।
चल समारोह का शुभारंभ पूर्व पार्षद सोनू राठौर, अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के संरक्षक विनोद राठौर दादा, धर्म योद्धा विजय देवड़ा, श्री राम मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष गोविंद राठौर, पंडित नरेंद्र राठौर, देवकरण राठौर, बगीची निर्माण के अशोक राठौर और महिला मंडल अध्यक्ष संगीता देवड़ा सहित समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में हुआ। विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के बाद डोल को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया।
📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!
देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।
📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।
👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें
SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।
श्री सकल पंच राठौर समाज अध्यक्ष ललित राठौर एवं श्री राम मंदिर निर्माण समिति संयोजक हरीश राठौर (लड्डू बाबा) ने बताया कि डोल में भगवान लड्डू गोपाल और राधा रानी को विराजमान करने के बाद समाजबंधुओं की मौजूदगी में आरती एवं पूजन किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं की सहभागिता के बीच चल समारोह आगे बढ़ा। इस दौरान मालवी पगड़ी धारण किए समाज के पदाधिकारियों का पुष्पमाला और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
चल समारोह की एक विशेष आकर्षण अखाड़े के कलाकारों की प्रस्तुति रही। गौरव राठौर, अंकित राठौर, आयुष राठौर और प्रियांशी राठौर ने बनेठी, पट्टा, तलवार और मलखंभ के शानदार करतब प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाज के डोल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।
समारोह में क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड़ के साथ जितेंद्र राठौर और मीता रामबाबू ने भी सहभागिता की। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान लड्डू गोपाल एवं राधा रानी की पूजा कर आरती उतारी।
डोल चल समारोह समाजवादी इंदिरा नगर से प्रारंभ होकर लाबरिया भैरु, बियाबानी, कपड़ा मार्केट और खजुरी बाजार से होते हुए राजबाड़ा पहुंचा। राजबाड़ा स्थित पूर्वी क्षेत्र धार्मिक संगठन के मंच पर पं. मीत कश्यप और योगेंद्र महंत द्वारा डोल का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके बाद चल समारोह अपने पारंपरिक मार्ग से पंढरीनाथ पहुंचा, जहां लड्डू गोपाल सेवक विनोद राठौर के सानिध्य में आरती के साथ समारोह का समापन हुआ।
इस अवसर पर निलांशु राठौर, मंयकदीप राठौर, नितिन राठौर, शुभम राठौर, चेतन राठौर, वंदना राठौर, भावना गेहलोत, मंजू बोडाने, प्रमिला राठौर, अनिल राठौर, रवि राठौर और राजू राठौर सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
इस वर्ष डोल की आकर्षक साज-सज्जा का कार्य राजू प्रहलाद राठौर की देखरेख में पूरा किया गया। समारोह के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं का आभार लक्की राठौर ने व्यक्त किया।



