
बैडमिंटन और टेबल टेनिस में चैंपियन, शतरंज में उपविजेता बनीं महाविद्यालय की छात्राएं
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उज्जैन के शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन; प्राचार्य ने किया सम्मान
उज्जैन। (SDNA) मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं शतरंज प्रतियोगिताओं में शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उज्जैन की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की टीम ने बैडमिंटन और टेबल टेनिस में विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि शतरंज में उपविजेता स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन टीम ने दिखाया दम
बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेघा नगवान, दीपांशी उपाध्याय, इच्छापूर्ति गुर्जर और अपेक्षा पाटीदार ने महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ियों ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए विजेता टीम में अपनी जगह बनाई और महाविद्यालय को सफलता दिलाई।
📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!
देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।
📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।
👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें
SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।
टेबल टेनिस में भी कब्जाया पहला स्थान
टेबल टेनिस प्रतियोगिता में वंशिका मोतियानी, दीपांशी उपाध्याय, दिव्या गुप्ता और लक्ष्मी सारंग ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम के सामूहिक प्रदर्शन के चलते महाविद्यालय ने प्रतियोगिता में विजेता स्थान हासिल किया।
शतरंज में उपविजेता रहीं छात्राएं
शतरंज प्रतियोगिता में सोनल कुमारी, बुलबुल माली, दीक्षा राजपूत और अर्पिता तिवारी ने टीम का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ियों ने रणनीतिक खेल का प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय को उपविजेता बनाया।
प्राचार्य ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत पुराणिक ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। उन्होंने छात्राओं को बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी इसी उत्साह और मेहनत के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
महाविद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संगीता कार्लेकर के मार्गदर्शन में हासिल इस सफलता पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।



