Wednesday, September 23

Cyber Crime

AI Shopping Alert: खरीदारी का फैसला AI के हाथ में तो बैंक खाते पर भी मंडरा सकता है खतरा
Cyber Crime, Natioanal

AI Shopping Alert: खरीदारी का फैसला AI के हाथ में तो बैंक खाते पर भी मंडरा सकता है खतरा

बड़े बैंकों ने जताई चिंता, AI एजेंट से शॉपिंग में धोखाधड़ी और डेटा लीक का जोखिम; ग्राहकों की सुरक्षा के लिए नए नियमों की मांग नई दिल्ली, 23 सितंबर।ऑनलाइन शॉपिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। अब AI एजेंट केवल सामान की जानकारी देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे यूजर की जरूरत समझकर प्रोडक्ट खोजने और खरीदारी की प्रक्रिया में भी मदद कर सकते हैं। हालांकि, इसी बढ़ती सुविधा के साथ बैंकिंग और साइबर सुरक्षा से जुड़े नए खतरे भी सामने आने लगे हैं। दुनिया के कई बड़े बैंकों ने AI आधारित शॉपिंग एजेंट्स को लेकर ग्राहकों को सावधानी बरतने की जरूरत बताई है। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक NatWest, Bank of America, ING, Capital One, Commonwealth Bank of Australia और न्यूजीलैंड के ASB Bank समेत कई बैंकों ने AI आधारित 'एजेंटिक कॉमर्स' से जुड़े संभावित जोखिमों पर चिंता जताई...