बिहार MLC चुनाव: JDU ने चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार, पटना स्नातक से नीरज कुमार को फिर टिकट
तिरहुत स्नातक, सारण शिक्षक और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भी प्रत्याशी घोषित; 23 अक्टूबर को होना है मतदान
पटना, 23 सितंबर। (SDNA) बिहार विधान परिषद की आठ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बुधवार को अपने चार उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी। पार्टी ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है।
JDU की ओर से जारी सूची के अनुसार पार्टी ने चार निर्वाचन क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।
JDU के चार उम्मीदवार
पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों में पटना स्नातक से नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक से अभिषेक झा, सारण शिक्षक से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक से घनश्याम राय शामिल हैं। सूची प्रदेश अध्यक्ष उम...



