Tuesday, September 22

Organized Crime

बालोतरा पुलिस ने एलपीजी चोरी और अवैध रिफिलिंग नेटवर्क का किया भंडाफोड़
Crime, Organized Crime, Rajasthan, West Zone States

बालोतरा पुलिस ने एलपीजी चोरी और अवैध रिफिलिंग नेटवर्क का किया भंडाफोड़

रिफाइनरी से निकलने वाले टैंकरों से गैस चोरी का मामला; एलपीजी से भरा टैंकर, 64 कमर्शियल सिलेंडर और पिकअप जब्त, दो आरोपी दस्तयाब बालोतरा, 16 सितंबर | (सद्वार्ता) बालोतरा पुलिस ने पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रिफाइनरी से विभिन्न डिपो की ओर जाने वाले एलपीजी टैंकरों से गैस चोरी कर अवैध रिफिलिंग करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एलपीजी गैस से भरा टैंकर, 64 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को दस्तयाब किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा राजेश कुमार कावत आईपीएस ने बताया कि कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूलसिंह आरपीएस और वृताधिकारी पचपदरा योगेश चौधरी आरपीएस के निकट सुपरविजन में तथा थाना पचपदरा प...