कैंसर की दवा पर 10 गुना MRP! सुप्रीम कोर्ट ने कीमतों पर उठाए तीखे सवाल, कहा- मरीजों पर इतना बोझ क्यों?
नई दिल्ली। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के इलाज का खर्च पहले ही परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। ऐसे में दवाओं की कीमतों में भारी अंतर का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। मंगलवार को कैंसर की दवाओं की कीमतों से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने एक ऐसी दवा का उदाहरण सामने आने पर गंभीर सवाल उठाया, जिसकी लागत करीब ₹2,700 बताई गई, जबकि उस पर ₹27,000 की MRP दर्ज थी।
जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने सुनवाई के दौरान दवाओं की कीमतों और मरीजों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को लेकर तीखी टिप्पणियां कीं। अदालत ने सवाल किया कि जब किसी दवा की कीमत और उस पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य के बीच इतना बड़ा अंतर हो सकता है, तो इसका असर आखिर किस पर पड़ता है।
सरकारी योजनाओं में खर्च का बोझ किस पर?
सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी सवाल उठाया कि यदि किसी मरीज...


