Tuesday, September 22

Author: VKAL

गणेश चतुर्थी पर गण सेना के सदस्यता महाभियान का शुभारंभ, डॉ. विनायक लूनिया ने लॉन्च की आधिकारिक वेबसाइट
Central Zone STATES, Delhi (National Capital Territory), Madhya Pradesh, Natioanal, Union Territories

गणेश चतुर्थी पर गण सेना के सदस्यता महाभियान का शुभारंभ, डॉ. विनायक लूनिया ने लॉन्च की आधिकारिक वेबसाइट

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के उद्देश्य से निर्वाह फाउंडेशन की नई शाखा गण सेना का विधिवत शुभारंभ इंदौर। (SDNA) गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर निर्वाह फाउंडेशन की नई शाखा ‘गण सेना’ के सदस्यता महाभियान का शुभारंभ किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनायक लूनिया ने गण सेना की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करते हुए संगठन के उद्देश्यों, सदस्यता अभियान और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। डॉ. विनायक लूनिया ने बताया कि गण सेना एक सनातनी संगठन के रूप में कार्य करेगी। संगठन को भगवान गणेश एवं गणपति की सेना के स्वरूप में पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसका प्रमुख उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सुधार एवं सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाना है। मात्र 11 रुपये रखी गई सदस्यता शुल्क गण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनायक लूनिया ने बताया कि संगठन की ...
नियुक्ति पत्र में अगली ऑनलाइन प्रक्रिया में भागीदारी अनिवार्य, फिर वर्तमान अभियान से बाहर क्यों?
Chandigarh, Natioanal, Union Territories

नियुक्ति पत्र में अगली ऑनलाइन प्रक्रिया में भागीदारी अनिवार्य, फिर वर्तमान अभियान से बाहर क्यों?

— डॉ. विजय गर्ग चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की ऑनलाइन तबादला नीति का उद्देश्य तबादलों में पारदर्शिता, समान अवसर, निष्पक्षता और प्रशासनिक दक्षता सुनिश्चित करना है। ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने का मकसद मनमाने प्रशासनिक फैसलों और पक्षपात की संभावना को कम करते हुए पात्र कर्मचारियों को नियमों के तहत तबादला प्रक्रिया में भाग लेने तथा अपनी पसंद के स्टेशन चुनने का अवसर देना है। हालांकि, किसी भी नीति की सफलता उसके निर्माण से अधिक उसके निष्पक्ष और तार्किक क्रियान्वयन पर निर्भर करती है। इसी संदर्भ में वर्ष 2022 से 2026 के बीच नियुक्त कर्मचारियों की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यदि इस अवधि में नियुक्त शिक्षकों को ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से भाग लेना पड़ रहा है, तो समान अवधि में नियुक्त अन्य विभागों के पात्र कर्मचारियों को इस प्रक्रिया से बाहर रखने का आधार क्या है? मांग किसी कर्मचारी क...
बदलता भारत, बनता भारत
Opinion

बदलता भारत, बनता भारत

हम जिस भारत के रूप में उभरे हैं और जिस भारत की हम अभी भी तलाश कर रहे हैं – डॉ. प्रियंका सौरभ नई दिल्ली। प्रत्येक स्वतंत्रता दिवस हमें अपने राष्ट्र के अतीत पर चिंतन करने और भविष्य पर विचार करने का अवसर देता है। स्वतंत्रता के 80 वर्षों में भारत में आए बदलाव केवल अर्थव्यवस्था, शहरों और तकनीक तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आम भारतीयों की आकांक्षाओं, आत्मविश्वास और सोच में भी व्यापक परिवर्तन आया है। आज का भारत 1947 में औपनिवेशिक शासन से मुक्त हुए भारत से काफी अलग है। आर्थिक विकास से बदली तस्वीर स्वतंत्रता के बाद शुरुआती दशकों में संसाधनों की कमी, सीमित अवसर और बड़ी आबादी की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना बड़ी चुनौती थी। आज भारत दुनिया की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में शामिल है। आधुनिक उद्योग, विकसित होती आधारभूत संरचना, उद्यमिता और महत्वाकांक्षी युवा पीढ़ी देश की नई पहचान बन चुके हैं। सड़क, ह...
LV Group of Companies के अंतर्गत संचालित SDNA ने शुरू किया देशव्यापी सहयोगी विस्तार अभियान
Delhi (National Capital Territory), Natioanal

LV Group of Companies के अंतर्गत संचालित SDNA ने शुरू किया देशव्यापी सहयोगी विस्तार अभियान

36 राज्यों के क्षेत्रीय मीडिया हाउस को सहयोगी बनाकर कंपनी में शेयरहोल्डर बनाने की पहल; जनशिकायत और जनसुनवाई सेवा भी शुरू नई दिल्ली/इंदौर। LV Group of Companies के अंतर्गत संचालित Sachcha Dost News Agency (SDNA) ने देशभर में अपने मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों को राष्ट्रीय मंच से जोड़ने के उद्देश्य से देशव्यापी सहयोगी विस्तार अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत देश के 36 राज्यों में कार्यरत क्षेत्रीय मीडिया हाउसों को SDNA के सहयोगी के रूप में जोड़कर उन्हें कंपनी में शेयरहोल्डर बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। LV Group of Companies की चेयरपर्सन डॉ. विनायक अशोक लुनिया ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल SDNA का विस्तार करना नहीं, बल्कि देशभर में ऐसा मजबूत मीडिया नेटवर्क तैयार करना है, जो निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहित आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा दे। उन्...
मरवाड़ी-गुजराती समाज : परंपरा, परिश्रम और राष्ट्र निर्माण की सशक्त विरासत
Editorial, Opinion

मरवाड़ी-गुजराती समाज : परंपरा, परिश्रम और राष्ट्र निर्माण की सशक्त विरासत

लेखक : डॉ. विनायक अशोक लुनियालेखक, वरिष्ठ संपर्क — SDNA | उद्यमी | शिक्षाविद् | मोटिवेशनल काउंसलर | समाजसेवीCo-Founder — Marwari Gujarati Social CouncilHonorary Doctor — Journalism & Human Rights, Legal Awareness & Social Justice भारत की सामाजिक और आर्थिक संरचना को समझना हो तो उन समुदायों की भूमिका को समझना आवश्यक है, जिन्होंने अपनी जन्मभूमि से बाहर निकलकर देश के विभिन्न हिस्सों को अपनी कर्मभूमि बनाया। मारवाड़ी और गुजराती समाज इसी जीवंत परंपरा के महत्वपूर्ण प्रतिनिधि हैं। राजस्थान की मरुभूमि से निकलकर देश के कोने-कोने में पहुंचे मारवाड़ी समाज ने व्यापार, उद्योग, वित्त, सेवा और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से अपनी पहचान बनाई, वहीं गुजरात की धरती से निकले गुजराती समाज ने व्यापारिक दूरदृष्टि, उद्यमिता, सहकारिता, उद्योग और वैश्विक व्यावसायिक नेटवर्क के जरिए भारत की अर्थव्यवस्था को नई ...
मुंबई में मारवाड़ी-गुजराती सोशल काउंसिल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजित बागमार ने रखा देशव्यापी विस्तार का लक्ष्य
Maharashtra, mumbai, West Zone States

मुंबई में मारवाड़ी-गुजराती सोशल काउंसिल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजित बागमार ने रखा देशव्यापी विस्तार का लक्ष्य

एक वर्ष में 700 से अधिक जिलों में कार्यालय और 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य मुंबई। मारवाड़ी एवं गुजराती समाज के सामाजिक, राष्ट्रहित एवं राजनीतिक विकास तथा समाज के लोगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से स्थापित मारवाड़ी-गुजराती सोशल काउंसिल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह मुंबई में आयोजित हुआ। समारोह में काउंसिल के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं निदेशक मंडल के सदस्यों ने समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजित बागमार के मार्गदर्शन में काउंसिल के अध्यक्ष संपतलाल जैन के नेतृत्व में 25 सक्रिय एवं गतिशील सदस्यों ने पद एवं सामाजिक दायित्व की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं निदेशकों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अ...
नट सम्राट संगीतसूर्य केशवराव भोसले की 136वीं जयंती मनाई
Central Zone STATES, Madhya Pradesh, Ujjain

नट सम्राट संगीतसूर्य केशवराव भोसले की 136वीं जयंती मनाई

छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक, योग और दंड प्रदर्शन से दी प्रस्तुति उज्जैन। प्रसिद्ध नाटककार एवं संगीतसूर्य केशवराव भोसले की 136वीं जयंती सेवा भारती बालिका छात्रावास की बालिकाओं के साथ उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर छात्रावास की बालिकाओं ने समूह गीत, नृत्य, नाटक, योग प्रदर्शन, दंड प्रस्तुति तथा श्रीमद्भगवद्गीता के बारहवें अध्याय का पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी कला एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध नाटककार श्री दुर्गेश बाली ने कहा कि नाटक ऐसी कला है, जो दृश्य-श्रव्य माध्यम के जरिए सीधे दर्शकों के हृदय तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि संगीतसूर्य केशवराव भोसले ने अपना पूरा जीवन संगीत नाटक को समर्पित किया। उन्होंने संगीत नाटक की परंपरा को व्यापक रूप से लोगों के सामने...
भूमि अधिग्रहण पर किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Central Zone STATES, Jabalpur, Madhya Pradesh

भूमि अधिग्रहण पर किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों की जमीन की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध, कृषि को आय के नए साधनों से जोड़ने पर जोर जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार खेती और किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से अपनी जमीन सुरक्षित रखने की अपील करते हुए कहा कि भूमि हमारी माता है और यही हमारे उदर-पोषण का आधार है। मुख्यमंत्री मंगलवार को मंत्रालय से भोपाल की करोंद कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण किए जाने की स्थिति में किसानों को एक-दो नहीं, बल्कि चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। डॉ. यादव ने कहा कि किसानों के खेत सरकार के लिए देवस्थल के समान हैं और उनका एक-एक दाना प्रदेश के लिए प्रसाद के समान है। किसानों के पसीने की ह...
शिव तत्व को प्रबंधन शिक्षा में शामिल कर विद्यार्थी बनें भविष्य के सफल लीडर : प्रो. डॉ. धर्मेंद्र मेहता
Central Zone STATES, Madhya Pradesh, Ujjain

शिव तत्व को प्रबंधन शिक्षा में शामिल कर विद्यार्थी बनें भविष्य के सफल लीडर : प्रो. डॉ. धर्मेंद्र मेहता

सफल करियर की कुंजी स्वयं को लगातार पुनर्गठित करने की क्षमता : क्रिएटिव गुरु इंजी. पुनीत भटनागर उज्जैन। पंडित जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान (जेएनआईबीएम), सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के दीक्षारंभ समारोह के प्रथम चरण का आयोजन पावन सावन माह के द्वितीय सोमवार को किया गया। समारोह में प्रख्यात क्रिएटिव गुरु एवं संस्थान के एल्युमनी इंजी. पुनीत भटनागर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलते तकनीकी दौर के अनुरूप स्वयं को लगातार विकसित करने का संदेश दिया। इंजी. पुनीत भटनागर ने कहा कि जेनरेशन जी ऐसे दौर में प्रवेश कर रही है, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तेजी से प्रत्येक उद्योग को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि एआई और प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियां केवल तकनीकी, मेडिकल या प्रबंधन विशेषज्ञता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके लिए जिम्मेदार और विवेकपूर...
उज्जैन में भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में निकली अगस्त क्रांति तिरंगा यात्रा
Central Zone STATES, Madhya Pradesh, Natioanal, Ujjain

उज्जैन में भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में निकली अगस्त क्रांति तिरंगा यात्रा

कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संकल्प उज्जैन, 10 अगस्त 2026। (सद्वार्ता)  भारत छोड़ो आंदोलन एवं अगस्त क्रांति दिवस की स्मृति में रविवार को शहर एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल, उज्जैन के तत्वावधान में अगस्त क्रांति तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे चरक भवन के समीप स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर शहर कांग्रेस कार्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति एवं देश की एकता का संदेश दिया। इसके पश्चात सुबह 11 बजे शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस...