‘राज कपूर का बेटा हूं, लोग खुद मेरे पास आएंगे’… मंदाकिनी का राजीव कपूर पर खुलासा
‘राम तेरी गंगा मैली’ के चर्चित दृश्य को लेकर भी अभिनेत्री ने बताई शूटिंग की पूरी कहानीमुंबई।(सद्वार्ता) फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से रातोंरात लोकप्रिय हुई अभिनेत्री मंदाकिनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव, अभिनेता राजीव कपूर के साथ काम करने और फिल्म के चर्चित दृश्य को लेकर खुलकर बात की।राजीव कपूर को लेकर क्या बोलीं मंदाकिनी?मंदाकिनी ने राजीव कपूर के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए कहा कि वह स्वभाव से अच्छे व्यक्ति थे, लेकिन उन्हें लगता था कि राज कपूर का बेटा होने के कारण फिल्म में काम पाने के लिए लोगों को खुद उनके पास आना चाहिए।अभिनेत्री के मुताबिक, उन्होंने और उनके कुछ दोस्तों ने राजीव कपूर से यह बात साझा भी की थी कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लोगों से मिलने-जुलने और अपने काम के लिए खुद पहल करने की जरूरत है। हालांकि, फिल्म क...










